मुख्य अभियन्ता, विद्युत वितरण कार्यालय में 18 से 44 वर्ष आयु के एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी अधिकारी/कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित ।

13395

कोविड के प्रभाव से बचने का एक मात्र उपाय टीका :-डीएम

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बाँदा:– वर्कप्लेस सी0वी0सी0 के अन्तर्गत मुख्य अभियन्ता, विद्युत वितरण कार्यालय में 18 से 44 वर्ष आयु के एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी अधिकारी/कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन हेतु सत्र आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा सत्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन करने वाले स्वस्थ्य कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी की गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 18 प्लस के 50 एवं 45 प्लस वर्ष के 11 लोगों द्वारा वैक्सीन लगवायी गई है। महरबान को जिलाधिकारी के समक्ष वैक्सीन लगाई गई तथा विद्युत कर्मचारी अतीक अहमद, रामधनी, मुबाकर अली व जितेन्द्र कुमार को वैक्सीनेशन कार्ड दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन कराने आये हुये व्यक्तियों से वार्ता करते हुये कहा कि कोविड के प्रभाव से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण हैं, इसलिये अपने आस पास के लेागों को टीकाकरण कराये जाने एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करें। उन्होंने वैक्सीनेशन कराने आने वाले लोगों से कहा कि कोविड के संक्रमण का खतरा टला नहीं है, संक्रमण से बचाव हेतु एक मात्र उपाय टीकाकरण कराना है। इसलिये आप सभी लोग स्वयं वैक्सीन लगवाने के बाद अपने आप पास के लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अभियन्ता विद्युत वी0के0ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0डी0 शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत आर0के0वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एन0प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बांदा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

👁 13.4K views
13.4K views
Click