मेंड़ बंधने को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को परिवार सहित लाठी डंडों से जमकर पीटा,बड़ा भाई गंभीर रूप से हुआ घायल

25501

महराजगंज रायबरेली।
मेंड बांधने के विवाद में बड़े भाई को उसके भाई भतीजों व भाई की पत्नी ने जमकर पीटा। मामले में भुक्तभोगी ने चंदापुर थाने में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना थाना क्षेत्र के सहामतगंज मजरे बहादुर नगर गांव की है। गांव निवासी मैकू पुत्र गनेशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोनों भाइयों के मध्य पैतृक भूमिधरी जमीन का बंटवारा हो चुका है। दोनों के अगल बगल खेत है।रविवार को खेत की मेड़ बांधने को लेकर कहा सुनी के बाद उसके छोटे भाई राम मिलन पुत्र गनेशी,केवला देवी पत्नी राममिलनन, तथा दिनेश व छोटे लाल पुत्र गण राम मिलन ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 25.5K views
25.5K views
Click