मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कालेज में ऑनलाइन कक्षाएं हुईं शुरू

26220

महराजगंज (रायबरेली) । मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कालेज खेरवा ने आनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ करके ग्रामीण छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही बताया कि किसी का भी परिश्रम व्यर्थ नही होता है। यह बात विद्यालय की प्रबन्धिका योगिता सिंह ने साबित कर दिया, उन्होने ग्रामीण छात्र छात्राओं को षिक्षित करने जो बीड़ा उठाया है उसको आज अपने मुकाम तक पहुंचा दिया। जो आज इन ग्रामीण छात्र छात्राओं को कम फीस में अच्छी शिक्षा दिला रहे हैं। इस समय जब पूरा देश महामारी के दौर से लड़ रहा है और सभी संस्थानों को बंद कर दिया गया है और बच्चों के पठन पाठन कार्य बाधित न हो इसके लिए आनलाइन कक्षाएं शासन की मंशा के अनुरूप शुरू करा दिया है।

प्रबन्धिका योगिता सिंह का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य ना हो जाय तब तक बच्चों को आनलाइन पढ़ाने का कार्य अनवरत रूप से चलता रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक विद्यालय के इस कदम से प्रसन्न हैं जिसमें शिक्षक गण भी पूरी तरह से भूमिका निभा रहे हैं। जिसकी अभिभावकों ने भूरि भूरि प्रसंशा की है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए आनलाइन षिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने का यह अच्छा साधन है।

अशोक यादव रिपोर्ट

👁 26.2K views
26.2K views
Click