मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

19521

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को खंड विकास सत्यदेव यादव के अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें डलमऊ विकासखंड के 76 ग्राम सभाओं से महिलाएं ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर हर घर से मिट्टी मंगवा कर ब्लॉक में एकत्रित किया गया जिसमें भारी संख्याओं में आई महिलाएं ग्राम प्रधान आईटीबीपी के जवान व ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर ब्लॉक परिषद से मुराई बाग चौराहा तक मिटटी भरी मटकी को लेकर भ्रमण करते हुए पुनः ब्लॉक परिसर में आकर खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव ने सभी को शपथ दिलाते हुए मिट्टी एकत्रित कर जिले को भेज दिया इस अवसर पर डलमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज रावत डलमऊ ब्लॉक के ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान समूह की महिलाएं वह डलमऊ ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • विमल मौर्य
👁 19.5K views
19.5K views
Click