मेले में गए बुजुर्ग व्यक्ति को दो लोगों द्वारा मारने पीटने का मामला

10822

महराजगंज रायबरेली , मेले में गए बुजुर्ग व्यक्ति को दो लोगों द्वारा मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया जिसमें पीड़ित के पुत्र ने पिता के साथ हुई मारपीट व गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई गई। सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के बिलासा मजरे जमुरावा गांव निवासी शिवकुमार पुत्र श्री कृष्ण ने बताया कि मेरे पिता श्री कृष्ण मेला देखने गए थे वही गांव निवासी गरीबे व पेटारी पुत्रगण दसउ ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित के पुत्र शिवकुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 10.8K views
10.8K views
Click