मोटर साइकिल से टक्कर

15078

इचौली  (हमीरपुर ) , मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुसियारी में माँ के साथ पैदल खेत जा रहे याकूब खान का चार वर्षीय पुत्र अहमद खान निवासी बजरिया थाना व जिला महोबा हाल मुकाम ग्राम गुसियारी गाँव के ही बाइक सवार युवक बाबूजी निवासी ग्राम गुसियारी ने पहाड़िया दाई मंदिर कपसा के पास मोटर साइकिल से टक्कर मार दी है जिससे चार वर्षीय अहमद खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर इचौली पुलिस चौकी प्रभारी रिंकू तिवारी सिपाही अशोक कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 15.1K views
15.1K views
Click