युवक की मौत

21456

महराजगंज रायबरेली, मोटर साइकिल से अपने घर आ रहे अपाचे सवार युवक की जोरदार टक्कर पिकअप से हो गई जिसमें पिकअप अनियंत्रित होकर नहर के किनारे खाई में पलट गई वहीं युवक की जिला अस्पताल में मौत गई। बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के पहरावा निवासी आलोक कुमार पुत्र गोविंद कुमार(20) अपाचे मोटर साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था तभी डीह रजबहा इशापुर नहर के पास एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए वही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के किनारे पलट गई। वही राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही कोतवाल जगदीश यादव ने बताया है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 21.5K views
21.5K views
Click