दलित युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

10412

रायबरेली। कस्बे के एक दलित युवक को पांच लोगो द्वारा धारदार हथियार से मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगो पर एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना गुरुवार रात की है। कस्बे के वार्ड नं 3 गांधी नगर निवासी अर्जुन पुत्र राकेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बा निवासी विपक्षी नौशाद पुत्र रमजान,साजिद पुत्र शाहिद कुरैशी, गुड्डू मनिहार पुत्र निजामुद्दीन, पप्पन पुत्र अज्ञात व सर्वेश पुत्र श्री राम द्वारा दलित युवक को रंजिशन जाति सूचक शब्दो से गाली गलौज करते हुए, धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया और जन से मारने की धमकी देकर चले गए।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांचों पर एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, कोतवाल राजेश सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 10.4K views
10.4K views
Click