युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

11720

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में हुई घटना

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी राजू वर्मा (40) पुत्र श्रीकेशन ने शुक्रवार की दोपहर को कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर लटकते हुए देखा तो आनन-फानन में उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देहात कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि राजू महाराष्ट्र स्थित कोयला खदान में बिजली का काम करता था। तकरीबन 20 दिन पहले अपने छोटे भाई महेश की शादी में घर आया था। वह काफी परेशान लग रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

👁 11.7K views
11.7K views
Click