मानसिक तनाव में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

46299

रिपोर्ट – महेंद्र कुमार गौतम

माधौगढ़ (जालौन) –मानसिक तनाव में युवक ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोपालपुरा में वीनस (22) पुत्र बुद्ध प्रकाश ने दोपहर में 1 बजे के लगभग मानसिक तनाव में अपने घर की छत पर लगे हुक से फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटकता मिला तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची,शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

👁 46.3K views
46.3K views
Click