युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

20567

रिपोर्ट – Sandeep kumar fiza

लालगंज,रायबरेली।कस्बे के रामलीला मैदान में हुई फायरिंग में घायल दो युवकों के मामले में पुलिस ने चार लेगों को जेल भेजा है। जेल भेजे गए लोगों में गोली चलाने का आरोपित युवक अमन पुत्र मुन्ना निवासी घोसियाना समेत फैसल पुत्र मो.असलम निवासी घोसियाना, शिवांक बाजपेई पुत्र शरद निवासी बेहटा चौराहा, शिवम उर्फ अन्नू पुत्र राजू निवासी तिकोनापार्क शामिल हैं। शिवम के पास से पुलिस ने पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किया है।आरोपित युवकों को डलमऊ बाईपास के निकट ओवर ब्रिज के पास से पकड़ा गया है। चोरों युवकों को जेल भेजा गया है।

👁 20.6K views
20.6K views
Click