युवाओं के आइकॉन दीपक देव सिंह का सम्मान

12130

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ – मानधाता क्षेत्र के ग्राम सभा पर्वत पुर स्थित बाबा अवधनाथ धाम पर युवा वर्ग ने युवाओं के आइकॉन ,प्रत्येक युवा के दिलों की धड़कन,एक कुशल निर्देशक,गीतकार, संगीतकार,एक्टर,युवा राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री विष्णु प्रताप सिंह (दीपक देव) जी का हुआ भव्य स्वागत किया /युवा सम्मेलन मे ग्राम सभा पर्वत पुर , बरिस्ता और संडवा खास के युवा वर्ग भारी संख्या मे उपस्थित थे, युवा वर्ग ने माना कि युवा दिलो की धड़कन दीपक देव सिंह जी हम सभी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व है, विपरित परिस्थिति मे भी समाज के युवा वर्ग की चिन्ता करने वाला क्षेत्र के एकमात्र युवा है, सराय नाहरराय न्याय पंचायत क्षेत्र मे सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठन जागृत युवा जनहित सेवा संस्थान का गठन कर युवा वर्ग मे एक नई चेतना को जागृत करने वाले दीपक देव सिंह जी कोरोना काल के दौरान मास्क वितरण कर लोगो को जागरूक करने के साथ-साथ मास्क बनाने के मटेरियल उपलब्ध करा कर संगठन के माध्यम से स्वरोजगार के साधन भी मुहैया कराने का काम किया है, संगठन के माध्यम से आसपास की महिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा लाभान्वित हो रही है,2012 मे संस्थान का गठन कर समाजसेवा के क्षेत्र मे नई क्रान्ति का आगाज करने का श्रेय दीपक देव जी को ही जाता है क्योंकि इनके संगठन के पहले कोई संगठन क्षेत्र मे नही था और इनके संगठन के गठन के बाद क्षेत्र मे कई संगठन समाजिक कार्य की राह पर चल पडे, युवा आइकॉन दीपक देव सिंह जी ने अपने वक्तव्य मे युवा वर्ग को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की मै प्रत्येक युवा को आईकान के रुप मे देखना चाहता हू /

👁 12.1K views
12.1K views
Click