यूट्यूब में मौत के आसान तरीके की रील्स देखकर किशोर फंदे पर लटका

17102

कस्बे के वार्ड संख्या 18 में हुई घटना।
मृतक किशोर कक्षा छह का था छात्र।

भरुआ सुमेरपुर , मोबाइल फोन में मौत का आसान तरीका देखकर एक किशोर ने गमछे से फंदा लगा लिया।जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। फंदे में लटकता देखकर परिजन से उतर कर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

कस्बे के वार्ड संख्या 18 के निवासी अवधेश साहू का पुत्र निखिल उर्फ रज्जू (11) कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद यह स्कूल से आकर घर में कमरे के अंदर पड़े सोफे में बैठकर मोबाइल देख रहा था। मोबाइल पर यूट्यूब में नमक से जहर बनाना,मौत का आसान तरीका,फंदा लगाकर मौत से बचने की रील्स देख रहा था।

इन्ही वीडियो को देखकर उसने भी गमछे से फंदा लगाते हुए बचने वाला तरीका अपनाने लगा तभी फंदा उसके गला में कस गया।जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पड़ोस से वापस लौटी मां रूबी साहू ने जब बेटे को फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर दौड़े परिजन उसे फंदे से उतार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर डॉक्टर तरुण पाल ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को बगैर सूचित किए शव को लेकर घर लौट गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता अवधेश साहू,मां रूबी,भाई गौरव,बहन तान्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर बसपा नेता जयकरण सिंह ने घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 17.1K views
17.1K views
Click