यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आदित्य प्रताप सिंह (सौरभ पटेल) ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया

19990

महराजगंज, रायबरेली। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 रामशंकर चौधरी के नवासे चकलोहराहार मीर का पुरवा हरदासपुर निवासी आदित्य प्रताप सिंह (सौरभ पटेल) ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चैधरी ने भांजे के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

बताते चलें कि इस आदित्य ने 2022 की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है तो वहीं उसकी बड़ी बहन अंजली ने 2021 में आईएएस में चयनित होकर समूचे चौधरी परिवार को गौरन्वित किया था जो कि वर्तमान समय में तमिलनाडु में ट्रेनिंग पर हैं।

प्रदीप चौधरी ने बताया कि उनके भांजे व भांजी की इस उपलब्धि पर उन्हे गर्व है। सौरभ के चयन होने की खबर क्षेत्र में फैलते ही बधाई देने का वालों का सिलसिला शुरू हो गया।

पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राजाराम त्यागी, वर्तमान विधायक श्याम सुन्दर भारती, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, असनी प्रधान दीपू चौधरी , कांग्रेस जिला महासचिव अजीत सिंह, महराजगंज प्रेस क्लब संरक्षक प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा व अध्यक्ष आनन्द सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 20K views
20K views
Click