यूपी सीबीआई टीम की नौगांव में छापामार कार्रवाई

5461

ऋण देने में घूस की मांग मैनेजर को पडी भारी , सीबीआई टीम ने दस्तावेजों समेत मैनेजर व पत्नी को लिया हिरासत में।

महोबा , जिले के ग्राम अजनर के आर्यावर्त  बैंक में पदस्थ मैनेजर द्वारा लोन के बदले घूस की रकम मांगना भारी पड गई। पीडित की शिकायत पर सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रंगे हाथों धर दबोचा। सीमावर्ती नौगांव के माई होम्स कॉलोनी के मकान नम्बर 15 में किराए से रहने वाले अजनर में पदस्थ आर्यावर्त बैंक के मैनेजर वैभव खरे के निवास पर शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश की सीबीआई टीम ने पहुंचकर छापामार कार्रवाई की है।

सीबीआई टीम ने माई होम्स निवास पर छापामार कार्रवाई करते हुए पत्नी से पूंछतांछ करते हुए दस्तावेज खंगाले। लगभग तीस मिनट की कार्रवाई के बाद टीम बैंक मैनेजर की पत्नी और दस्तावेज लेकर अजनर रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक नौगांव शहर की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के अजनर में संचालित आर्यावर्त बैंक में शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश की सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाईके दौरान टीम ने बैंक मैनेजर वैभव खरे से पूंछतांछ करते हुए बैंक के दस्तावेज खंगाले तो वहीं बैंक के अन्य स्टाफ से भी पूंछतांछ की गई। इसके बाद जांच टीम का एक दल नौगांव शहर के माई होम्स कॉलोनी पहुंचा।

जहां पर किराए से रहने वाले बैंक मैनेजर वैभव खरे की पत्नी से पूंछतांछ करते हुए घर में रखे दस्तावेज खंगाले। सीबीआई और अन्य जांच एजेन्सी टीम लगभग आधा घंटे तक कार्रवाई करने के बाद बैंक मैनेजर खरे की पत्नी, बच्चों और घर से दस्तावेज लेकर अजनर के लिए रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान जांच दल ने मिडिया के किसी भी सवालों का जबाब नहीं दिया और टीम अजनर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। तो वहीं सीबीआई और अन्य जांच एजेन्सी टीम अजनर बैंक में मैनेजर से पूंछतांछ कर रही है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 5.5K views
5.5K views
Click