ये क्या! जब एक ही गांव के 9 लोगों को आइसोलेशन कक्ष से भागना पड़ा महंगा

24395

महराजगंज रायबरेली।कोतवाली पुलिस ने शुरू की बैटिंग आइसोलेशन कक्ष से भगने वाले कुबना गांव के 9 लोगो पर हल्का लेखपाल की तहरीर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज किया।वही कोतवाली पुलिस द्वारा जल्द लोगो को पकड़कर आइसोलेट किया जा रहा है।
मामला कोतवाली क्षेत्र क़े कुबना गांव का है जहां बाहर से आये हुए लोगो को प्राथमिक विद्यालय कुबना में आइसोलेट किया जा रहा है।जिसमे कुबना गांव के ही निवासी संतोष कुमार पुत्र श्रीराम,प्रशांत कुमार पुत्र श्री राम,हनुमान पुत्र हरिद्वार,त्रिभवन पुत्र सतगुरु,अखिलेश पुत्र हनुमान, सोहनलाल पुत्र दयाराम,रत्नेश पुत्र रामकेवल,मनीषा पत्नी रत्नेश, मिथिलेश पत्नी रामनरेश को भी आइसोलेट किया गया था पर ये सभी लोग जानते हुए कि कोरोना संक्रामक रोग फैल सकता है इसके बावजूद ये लोग आइसोलेशन सेंटर से निकल कर भाग गए जिसके पश्चात हल्का लेखपाल बद्रीनाथ त्रिपाठी की तहरीर इन सभी के ऊपर धारा 188/269/270/एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005/51ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले कोतवाली प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि इन लोगो ने लॉकडॉउन का उल्लंघन किया है जिसके फलस्वरूप इन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आगे भी इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

👁 24.4K views
24.4K views
Click