ये युवा समाजसेवी कर रहा कोरोना योद्धा पुलिस की इस तरह सेवा

23749

रायबरेली

लॉकडाउन में पुलिस की एक नई छवि देखने को मिली है। जिले में सभी थानों के अलावा हजारो जवान लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी लोगों को लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी कोतवाल दिन रात एक करके लॉकडाउन का पालन करा रहे है यह लोग सुबह 5 बजे से ही सड़कों पर उतर आते हैं और देर रात तक लगातार बिना थके ड्यूटी करते हैं, इन्ही के सेवा भाव को देखकर आशीष पाठक युवा समाजसेवी (जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली) लगातार कयी दिनो से भंयकर गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियो के लिए पानी जूस व बिस्कुट हर चौराहे पर जाकर बाँट रहे हैं ,युवा समाजसेवी आशीष पाठक का कहना है कि इस समय भयंकर धूप में जो पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे है अगर उनके लिए हम पानी आदि की व्यवस्था कर पाते हैं हम अपने आपको धन्यभाग समझेगे ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 23.7K views
23.7K views
Click