ये रानी बिटिया आ रही हैं वापस जिले में बिटिया का लोग कर रहे इंतजार

22673

हरदोई डेस्क

बेटियां फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता का 18 मार्च को होगा हरदोई में आगमन

बेटियां फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रमो व संस्था के कार्यो की रूपरेखा का लेंगी जायजा

बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता का 18 मार्च को हरदोई में आगमन हो रहा है जिसकी जानकारी प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम ने देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी का 18 मार्च को हरदोई में आना सुनिश्चित हुआ है उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता हरदोई में बेटियां फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रमो का जायजा व उनकी रूपरेखा जानने के लिए जिले में आ रही है प्रखर बाथम ने बताया कि जिले में आगमन के पश्चात ही वह जल्द ही प्रेसवार्ता कर पत्रकारो को भी संबोधित करेंगी जिसकी जानकारी उनके आगमन के साथ ही सभी पत्रकारो को दे दी जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रखर बाथम रिपोर्ट

👁 22.7K views
22.7K views
Click