लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे विजई मजरे मेंरुई गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटे आ गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुबह दरवाजा साफ कर रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मुन्ना यादव व उनकी बेटी कोमल गाली गलौज करने लगी एतराज करने पर लाठी डंडे और ईंट के प्रहार से उसका सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट
👁 24.1K views
24.1K views
Click


