
बेलाताल ( महोबा ) चोरों ने मंदिर प्रांगण में बने कुएं से समर्सिबल पम्प उडा दिया।
कस्बे के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर मेला मैदान में बने कुंए से पानी सप्लाई होती है कुंए के निकट ही चरही बनी है। जिससे गत दो वर्षों से जानवरों को पानी व आसपास के लोगों की पेयजल की आपूर्ति होती थी। लेकिन कल रात्रि में अज्ञात चोर कुएं में लगे सबमर्सिबल पम्प को निकाल ले गये। इसी सबमर्सिबल पम्प से 1000 लीटर की पानी की टंकी को भरा जाता था। सबमरसिबल पम्प चोरी की सूचना मंदिर के प्रबंधक श्याम सुंदर अरजरिया ने पुलिस चौकी इंचार्ज , ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी जैतपुर को लिखित रूप से दे दी है।
👁 13.5K views
13.5K views
Click


