उत्तर प्रदेश डेस्क –वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में बढ़ते कार्य के भार को देखते हुए सभी निबंधन कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब मार्च के शेष कार्य दिवसों में सभी उप निबंधक कार्यालय शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। उधर, रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेगा।
सब रजिस्ट्रार ब्रजेश पाठक ने बताया कि संपत्ति के पंजीकरण से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था मार्च तक लागू रहेगी। यह निर्णय आम जनता और वकीलों दोनों के लिए लाभकारी है। पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक था। इससे लोगों को अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का अधिक अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है। आवेदक अब शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, एक घंटे की अतिरिक्त सुविधा के तहत शाम पांच बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो दिन में व्यस्त रहते हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने सभी वकीलों व लोगों से इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है। रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेगा। इस दिन भी पंजीकरण कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


