राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने प्रभुटाऊन मे निकाली तिरंगा रैली

40353

रायबरेली

शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाल कर जनमानस को जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों ने तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम जैसे ओजपूर्ण नारे लगाते हुए प्रभुटाउन क्षेत्र में सड़कों पर रैली निकाली और लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा भारत अपनी आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, उन्होंने कहा पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है।

उन्होंने यह भी कहा आजादी के 75वें वर्ष में स्वतंत्रता दिवस को होली और दीपावली की तरह मनाया जा रहा है। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि जिस आजादी का अमृत महोत्सव हम लोग पूरे देश में मना रहे हैं उस आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों ने अनेकों कुर्बानियां ने दी है, उन सभी को नमन करते हुए 13 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षिकाएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 40.4K views
40.4K views
Click