राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) रायबरेली का शैक्षिक भ्रमण किया

39983

महराजगंज (रायबरेली) राजकीय हाईस्कूल जनई के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) रायबरेली का शैक्षिक भ्रमण किया। संस्थान पहुंचते ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को फैशन टेक्नोलॉजी, वस्त्र डिजाइन, मॉडलिंग प्रक्रियाओं और उद्योग से जुड़े करियर अवसरों की गहराई से जानकारी देना था। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों, डिजाइन लैब, बुने व छपाई अनुभागों तथा हाई-टेक प्रोडक्शन यूनिट का विस्तृत अवलोकन कराया।छात्रों ने डिजाइनिंग के नए ट्रेंड, तकनीकी प्रक्रियाएँ और प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और कर्मचारी भी इस भ्रमण में शामिल रहे।
NIFT में मिले व्यावहारिक ज्ञान ने विद्यार्थियों के भीतर नए सपनों और करियर संभावनाओं के प्रति उत्साह भर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्रों को आधुनिक तकनीकी दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

अनुज मौर्य /एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 40K views
40K views
Click