राजस्व विभाग में व्यक्ति ने लगाया भ्रष्टाचार के आरोप

4775

रायबरेली -रायबरेली जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद, पीड़ित ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,
ताज़ा मामला रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। थाना मिल एरिया क्षेत्र के मुसहा गांव निवासी रामसमुझ पर गाटा संख्या 2197 की जमीन बेचने के बाद उसी जमीन का कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति से एग्रीमेंट कर रकम लेने का आरोप है।
भूमि क्रेता राजबहादुर का आरोप है कि रामसमुझ ने जमीन बेचने के बाद उसे वापस लेने का दबाव बनाया और लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित का यह भी दावा है कि इसी तरह अन्य लोगों से भी जमीन के नाम पर एडवांस रकम लिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
मामले को लेकर राजबहादुर ने रायबरेली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 4.8K views
4.8K views
Click