राजेश बने सपा से विधानसभा उपाध्यक्ष

11192

रायबरेली – समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार विधानसभा में अपनी कमेटी का विस्तार किया जिसमें दीनशाह गौरा ब्लाक के थुलरई गांव निवासी राजेश तिवारी को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। देर शाम आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में ऊंचाहार पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने सभी मनोनीत सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नई कमेटी से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी।
राजेश तिवारी को सपा का विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने खुशी जताई है राजेश तिवारी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और राम मनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों पर आगे चलकर क्षेत्र का चौमुखी विकास करवाएंगे इस दौरान अशोक मिश्रा, अनूप तिवारी, अनिल मिश्रा, सुरेंद्र लोधी, आलोक कुमार, मुकेश आदि ने राजेश तिवारी को बधाइयां दी।

देवेश वर्मा रिपोर्ट

👁 11.2K views
11.2K views
Click