रात के अंधेरे में रायबरेली के आसमान में कौन उड़ा रहा ड्रोन? ASP ने जनता से करी ये अपील

161495

Hindi News
uttar-pradesh
RAEBARELI

By ANUJ MAURYA

रायबरेली जिले में ड्रोन दिखने की खबरों से लोग परेशान हैं और इसे चोरी से जोड़ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करने की अपील की है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ड्रोन देखे जाने की बातें लोगों द्वारा लगातार कही जा रही हैं। यहां तक कि इसे लोग घरों, स्कूलों या दुकानों में चोरी की घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।

शनिवार की रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई ग्राम मे उड़ते ड्रोन का वीडियो ग्रामीणों ने बना कर सोशल मीडिया मे डाल दिया जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण घबराये नहीं पुलिस हर पहलू से जाँच कर रही है ड्रोन उड़ा कौन रहा क्षेत्र मे इसको लेकर टीमें घठित कि गई है

बहरहाल लोगों द्वारा दी जा रही सूचना पर पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। जहां से ड्रोन देखे जाने की सूचना आई, वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। चोरी की घटनाओं में भी ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। लोग अफवाह न फैलाएं और भयभीत न हों। किसी भी परिस्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर काल करें। फिलहाल ग्रामीण रात रात भर अपने क्षेत्र में जाग रहे हैं चोरी की वारदात कहीं ना हो जाए इस दहशत से..

👁 161.5K views
161.5K views
Click