रात में अवैध खनन को पकड़ने जाना भारी पड़ा खनिज सर्वेयर को

13024

 


खनन कारोबार से जुडे लोगों ने जमकर की धुनाई


कुलपहाड ( महोबा )
बिना पुलिस व प्रशासन को संज्ञान में लेकर रात में अकेले खनिज सम्पदा की चोरी को पकडने पहुंचे खनिज सर्वेयर की रात में ही खनन कारोबार से जुडे लोगों ने पकडकर जमकर धुनाई की .
घटना 18 अक्टूबर की है . कोतवाली में तीन दिन बाद दिए प्रार्थना पत्र में खनिज सर्वेयर ईश्वर चंद ने बताया कि शिकायत कर्ता ओम वाजपेयी ने दादरी घटेरा के गोंची नाला से बालू , मौरम का अवैध खनन कर चुरारी , सतारी पुलिया व सुगिरा के रास्ते से परिवहन किए जाने की सूचना पर वह रात में मौके पर पहुंचा था . क्योंकि उसे सूचना दी गई थी कि यहां पर खनन व परिवहन रात में 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक चलता है . खनिज सर्वेयर जब मौके पर पहुंचा तो वहां पर उसे सामने से बालू भरा एक ट्रेक्टर आता दिखा जिस पर पाठक बंधु लिखा था . खनिज सर्वेयर ने ट्रेक्टर रुकवाकर ड्राईवर को बिठा लिया . थोडी देर बाद मौके पर महेन्द्र पाठक एक अन्य साथी के साथ मौके पर आ गया . महेन्द्र ने बताया कि गैस एजेंसी गोदाम के पास कुलपहाड में उसका डम्प है . वहीं पर बालू जा रही है . सर्वेयर के अनुसार जब उसने ट्रेक्टर छोडने से मना किया तो महेनद्र ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया थोडी ही देर में दो बाइक पर सवार होकर चार युवक जो मुंह पर कपडा बाँधे थे आ गए . सभी ने मेरे साथ धक्कामुक्की की . और ट्रेक्टर को ड्राईवर समेत मौके से भगा दिया . उनमें से एक लडके ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी . हालांकि इस बीच उसने कोतवाली निरीक्षक को फोन कर मौके पर फोर्स भेजने को कहा . जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती सभी लोग वहां से भाग निकले . जाते जाते उन्होंने एफआईआर न कराने की धमकी देते हुए कहा नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना . कोतवाली में धारा 147 , 323 , 504, 506 , 353, 4 , व 21 के तहत महेन्द्र पाठक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है . एसएचओ अनूप कुमार दवे के अनुसार सर्वेयर को कुलपहाड से मौके पर जाते समय पुलिस को सूचना देकर या साथ लेकर जाना चाहिए था . उनके अनुसार आरोपियों की धरपकड की जा रही है .

👁 13K views
13K views
Click