रामनवमी पर कन्या भोज का आयोजन:मंदिरों और घरों में हुआ हवन-पूजन, माता की हुई विदाई

1779

अनुज मौर्य-रायबरेली डेस्क – चैत्र नवरात्रि के समापन पर रामनवमी मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। भक्तों ने विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर नौ दिनों तक चले अनुष्ठान का समापन किया।

रायबरेली स्थित काली माता मंदिर और बुढ़िया माता मंदिर में विशेष रूप से कन्या भोज आयोजित हुआ। यहां छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और भोजन कराया गया। आदिशक्ति दुर्गा फूल मति माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरित किया।

नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में हवन-पूजन किया। उन्होंने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। रामनवमी के दिन विधिवत पूजा के बाद माता की विदाई की गई।

इस दौरान मंदिरों में भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। श्रद्धालुओं का मानना है कि कन्या पूजन से माता प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

👁 1.8K views
1.8K views
Click