चोरी हुई बाइक को 2 घंटे के अंदर बरामद कर तारुन पुलिस ने चोर को भेजा जेल

14601

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
जानकारी देते हुए तारुन थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया कि रामपुर भगन निवासी प्रेम चंद्र शुक्ला पुत्र शीतला प्रसाद द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है । तत्काल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पाल ने अपने मुखबिर को एक्टिव कर दिया और स्वयं जांच पड़ताल में जुट गए । 2 घंटे के अंदर ही चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर मीतनपुर रामलीला मैदान के पक्के चबूतरे के पास से रामपुर भगन निवासी आयुष सोनी पुत्र अरुण सोनी को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से चोरी की गायब हुई मोटरसाइकिल सहित एक और मोटरसाइकिल पुलिस टीम ने बरामद किया है । पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाने में धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार करने में चौकी इंचार्ज रामपुर भगन वीरेंद्र कुमार पाल के साथ कॉन्स्टेबल मोहम्मद अफसर होमगार्ड रामतेज शामिल रहे ।

👁 14.6K views
14.6K views
Click