राम भजन के एल्बम शूटिंग का उद्घाटन किया श्रीमहंत बृजमोहन दास ने

33283

अयोध्या। एक्टर सिंगर लखनऊ आकाशवाणी की एलाउंसर व बालिका इंटर कालेज की प्रचार्या कुसुम वर्मा द्वारा निर्मित राम भजन के एलबम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दशरथ गद्दी के श्रीमहंत बृजमोहन दास महराज के द्वारा भजन गाकर किया गया तथा पूरी टीम को आशीर्वाद देकर एलबम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी रहे तथा उनके द्वारा राम मंदिर आंदोलन के लिए की गई पत्रकारिता की जम कर तारीफ की गई इस एलबम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर राम भजन राम की पैड़ी पर कुसुम वर्मा के द्वारा अपने साथी कलाकारों के द्वारा फिल्माया गया है।

इस एलबम के डायरेक्टर राधेश्याम बन्दा वैरागी हैं। जिन्होंने कई सफल एलबम व सीरियल बनाया है यह राम भजन दीपावली तक रिलीज होगा।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 33.3K views
33.3K views
Click