रायबरेली की जनता को मिली बड़ी सौगात,वंदे भारत ट्रेन का आज से ट्रायल हुआ शुरू

94488

शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची प्रयागराज से चलकर लखनऊ को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

रायबरेली-रायबरेली के लोग भी अब वंदे भारत ट्रेन का लुफ्त उठा सकेंगे ट्रायल के तौर पर प्रयागराज से चलाई गई रायबरेली के रास्ते होते हुए लखनऊ जाने वाली ट्रेन रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची जहाँ भाजपा नेताओं व यात्रियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आपको बता दे मंगलवार को सुबह करीब 11:00 रायबरेली जनपद के शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिन 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। उसमें से एक ट्रेन प्रयागराज जनपद से होते हुए रायबरेली के स्टेशन होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गई।रायबरेली शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों के साथ-साथ मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि इस ट्रेन से अब रायबरेली वाशियों को भी इसका लाभ मिलेगा 2 मिनट के लिए रुकी ट्रेन से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रयागराज से चलकर रायबरेली के रास्ते लखनऊ को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को ट्रायल के तौर पर आज चलाया गया है।वंदे भारत 02318 ट्रेन का ट्रायल सफल होने पर प्रयागराज से गोरखपुर के बीच नियमित रूप से दौड़ेगी।यह ट्रेन अब रायबरेली में रोजाना 2 मिनट के लिए प्रतिदिन रुकेगी। आपको बताते चलें वंदे भारत की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी , प्रयागराज से लखनऊ जाने में समय की भी बचत होगी।

अनुज मौर्य/विक्रम सिंह रिपोर्ट

👁 94.5K views
94.5K views
Click