रायबरेली जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत 

2527

डीह रायबरेली -डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर बिजली पावर हाउस के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, क्रिस्टा चार पहिया वाहन (UP 70 AV 0828) में पांच लोग सवार थे। ये सभी रायबरेली रेलवे स्टेशन से अपने दोस्तों को लेकर सांगीपुर वापस जा रहे थे।

इसी दौरान, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में मुकेश पुत्र रनवीर निवासी मंशागढ़ी नगलिया, थाना चांदपुर देहात, बुलंदशहर और कुनाल पुत्र मुकेश निवासी मंशागढ़ी नगलिया रामू पुत्र सुभाष निवासी जिरौली, थाना अकराबाद, अलीगढ़; चंदन निवासी सांगीपुर, प्रतापगढ़; और दीपांशु गाड़ी पर सवार थे

बताया गया है कि सभी लोग बुलंदशहर से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

2.5K views
Click