रायबरेली प्रतापगढ़ शारदा सहायक बड़ी नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

15016

मान्धाता प्रतापगढ़-मान्धाता थाना क्षेत्र के रायबरेली प्रतापगढ़ शारदा सहायक बड़ी नहर में वीरवार एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मान्धाता थाना प्रभारी ने बताया कि वीरवार के दिन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव नहर में है। मौके पर पहुंच शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र 22 से 25 साल के करीब रही होगी व उसके शरीर पर भूरे कलर स्वेटर ,हल्का पीला कलर का शर्ट, खादी कलर की पेंट सफेद रंग का जूता पहना हुआ था।

शव कई दिन पुराना लग रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान के लिए आसपास के जनपदों में भी पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 15K views
15K views
Click