रायबरेली में PNB के 3 अफसरों पर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR, फर्जी लोन खाता खोलने का अफसरों पर है आरोप

5569

रायबरेली -रायबरेली में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के अधिकारियों पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने बैंक के तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन खाता खोलकर पीड़ित की ग्रेज्युटी की रकम उसमें जमा कर दी। पीड़ित को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

मामले में मंडल प्रमुख रक्तिमावा दान, सीनियर मैनेजर अल्पना त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र प्रकाश वर्मा और प्रवीण कुमार को नामजद किया गया है। पीड़ित देवनाथ ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी ग्रेज्युटी राशि को बिना अनुमति लोन खाते में समायोजित कर दिया गया।

देवनाथ का दावा है कि उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन खाता खोला गया और बैंक अधिकारियों ने धोखाधड़ी की। कोर्ट के आदेश के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला रायबरेली शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र की ब्रांच का बताया जा रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 5.6K views
5.6K views
Click