रायबरेली से लखनऊ तक छाया जलवा, तान्या सिंह बनीं मिसेज़ उत्तर प्रदेश फर्स्ट रनर-अप

104082

Lkw –लखनऊ में आयोजित मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ स्माइल्स सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में रायबरेली की तान्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज़ उत्तर प्रदेश फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। उन्होंने मिसेज़ टैलेंटेड और मिसेज़ फोटोजेनिक अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
डॉ. आकांशा गोगना द्वारा संचालित क्रिएटिव आई फाउंडेशन के आयोजन में प्रदेशभर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य अतिथि रहीं।


तान्या की इस उपलब्धि पर उनके पति आयुष सिंह सहित जिलेवासियों ने खुशी जताई। आयोजक ने कहा कि यह मंच विवाहित महिलाओं को आत्मविश्वास और पहचान देने का सशक्त माध्यम है।

ANUJ MAURYA REPORT

👁 104.1K views
104.1K views
Click