रायबरेली :- 2014 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया हम हैं मोदी के परिवार अभियान को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रचार अभियान बना दिया तथा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दिल्ली से लांच कर दिया। भारत में प्रथम बार भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने इसको रायबरेली से एक रथयात्रा के रुप में शुरू किया जो कि रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के पांचो विधानसभा क्षेत्र से निकली और इसमें मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुए केंद्रीय प्रचार समिति ने इस पर गंभीरता पूर्व विचार करके इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान के रूप में मूर्त रूप दे दिया, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मैं हूं मोदी का परिवार के नाम से लांच कर दिया है, और अब यह भाजपा का एक राष्ट्रीय अभियान बन गया है, और अब रायबरेली में निकली रथयात्रा की तर्ज पर पूरे देश में मोदी का परिवार यात्रायें निकलेंगी।
कुछ दिन पूर्व लालू यादव के इस बयान कि मोदी का कोई परिवार नहीं के जवाब में हम हैं मोदी के परिवार रथयात्रा की शुरुआत गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने की जो रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से निकली जो 2 दिन में जाकर खत्म हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल तथा अन्य वाहनों में बैठे कार्यकर्ताओं ने हम हैं मोदी का परिवार और मोदी है हमारा परिवार के गगन भेदी नारे लगाकर हर व्यक्ति को रोमांचित कर दिया। रथयात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने यह बताया कि मोदी किस प्रकार अपने 140 करोड़ जनता की चिंता करते हैं और उनकी उन्नति एवं सुखी जीवन के लिए हर एक दिन 18-18 घंटे काम करते हैं, और इसलिए हम सब देश के 140 करोड लोग सुखचैन का जीवन बसर कर रहे हैं और इसीलिए हम लोग मोदी का परिवार है और मोदी हमारे परिवार के सदस्य हैं जो कि जनता की भलाई के लिए दिन रात अथक मेहनत कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि आज देश का कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सो रहा है और मोदी जी की 180 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है।
जिसमें किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, मुफ्त आवास योजना, फ्री गैस सिलेंडर तथा चूल्हा की उज्ज्वला योजना, घर-घर में शौचालय योजना, 5 लाख तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री चिकित्सा आदि आदि प्रमुख हैं इन योजनाओं से हर एक व्यक्ति के जीवन स्तर में बढ़ोतरी हुई है तथा माता तथा बहनों को उज्ज्वला योजना से उनकी निरोगी आयु बढ़ी है तथा घर घर में शौचालय से उनका आत्म सम्मान बढ़ा है। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में निकली इस रथ यात्रा का जगह-जगह बहुत गर्म जोशी से स्वागत किया गया तथा हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस रथ यात्रा को मिला विशाल जन समर्थन एवं अपार सफलता के फलस्वरुप भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अब इसको राष्ट्रीय अभियान बना दिया है।
रिपोर्ट- अनुज मौर्य
रायबरेली से शुरू हुआ मैं हूं मोदी का परिवार अभियान को भाजपा ने राष्ट्रीय अभियान बनाया – अजय अग्रवाल
👁 3.2K views
3.2K views
Click


