रावतपुरा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित की गई ड्रेस

21001

बेलाताल ( महोबा ) । जैतपुर विकास खण्ड के ग्राम रावतपुरा खुर्द में आज प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को ड्रेस वितरित की गई।

कोरोना काल में जब सात महीने से शिक्षण कार्य ठप पडा है ऐसे में लम्बे अरसे बाद बच्चे स्कूल पहुंचे क्योंकि उन्हें शासन द्वारा प्रदत्त ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही थीं।

ड्रेस वितरण कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष राम किशुन सेन , जीआईटी विभाग से सोनू सिंह , प्रधानाध्यपक कमलेश पाठक , मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सभी शिक्षक एवं स्कूली छात्र – छात्रायें उपस्थित थे। नई ड्रेस पाकर बच्चे फूले नहीं समा रहे थे।

👁 21K views
21K views
Click