राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने ज़रूरतमंदों की सहायता में बढ़ाए कदम

17299

रिपोर्ट – अंशुमान

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज विकासखण्ड के सराय रायजू में रविवार की शाम राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा तहसील यूनिट के द्वारा उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने जरूरतमंदो को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा किट प्रदान किये। बीडीसी अतीक अहमद के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रम मे गरीब असहायों को जागरूकता पम्पलेट, मास्क व साबुन, लंच पैकेट एवं महिलाओं को कपड़ों का वितरण किया। इस मौके पर हाजी सिकन्दर, तौहीद अहमद, रुस्तम खान, टीपू, सोनू, मंसूर लम्बरदार, हाफिज अय्यूब, अवधेश कोटेदार, रब्बानी, डा. इकबाल, राजाराम, साहबलाल, बीवीएम महासचिव दीपू पासी, लेखपाल केके सरोज, राम बिहारी मिश्र, ओपी सरोज आदि रहे।

👁 17.3K views
17.3K views
Click