रिपोर्ट टुडे का बड़ा असर, 12 घन्टे के अन्दर ही पीड़ित महिला का दर्ज हुआ मुकदमा

18740

उच्चधिकारियो के आदेशानुसार पीडित महिला पर स्थानीय खाकी को आया रहम, मिला न्याय

रिपोर्ट – शैलेश सोनी

मोहनगंज (अमेठी) । भाई बहिन के घरेलू कहा सुनी मे उपरोक्त ग्राम निवासी दबंगो ने पति सहित महिला को जमकर पीटा शिकायत करने पर जबरन महिला के साथ की छेड़छाड़। दो सप्ताह से पुलिस बनी रही मौन ।बताते चले की दो सप्ताह पूर्व सीता पत्नी हेमन्त ने अपने सगे भाई को उपरोक्त ग्राम निवासी दबंगो के साथ रहने के लिये मना किया था।ये बात दबंगो को राश नही आया। शाम होते ही सीता के पति हेमन्त को दबंगो ने जमकर मारा पीटा जिसकी लिखित शिकायत पति पत्ती ने थाना मोहनगज मे दी है । आये दिन सुर्खियो मे रहने वाली ये खाकी ने उल्टा पीडित को ही डाट फटकार कर घर भेज दिया। अब क्या था। दबंग के हौसले और भी बुलन्द सईया हुये कोतवाल तो डर कहे का। यह कहावत सार्थक साबित तब हुआ जाब पीडित महिला थाने से घर लौटी,रास्ते मे पहले से बैठे दबंग ने गाली गलौज करते हुए। महिला के साथ अशब्दो से पेश आये। जिसकी तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक को लिखित दी।मेहनगज पुलिस अपने उच्चधिकारियो को गुमराह करके लम्बा समय खीचा दूसरी ओर न्याय न मिलने से पीडित महिला पुलिस अधीक्षक से लेकर उच्चधिकारी को घटना से न्याय पाने के लिये दौडती कही। आखिर आज 18 दिन बाद पीडित महिला पर खाकी को रहम आ ही गया। दबंग के खिलाफ सम्बधित धाराओ मे मुकदमा पजिकृत करते हुये। पीडिता सीता को डाक्टरी परीछण के लिये भेज दिया।

👁 18.7K views
18.7K views
Click