रायबरेली –सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित रेलवे ट्रैक पर नाबालिक युवको द्वारा रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है नाबालिक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल कैमरे के सामने रील वीडियो शूट कर रहा था, तभी किसी ने इस पूरी हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक रेलवे पटरी पर चलते हुए व ग्रुप फोटो बनाने की रील बनाने की वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रही है वीडियो के आधार पर की गई पड़ताल में सूत्रों के माध्यम से सामने आया कि युवक सोनिया नगर मोहल्ले के निवासी बताये जा रहे है।इस मामले पर रायबरेली जीआरपी पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्लेटफार्म या पटरी पर खतरनाक हरकत करना कानूनी अपराध है। मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है वायरल वीडियो की गेहनता से जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जीआरपी द्वारा ‘पटरी की पाठशाला’ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत कॉलोनियों और स्टेशन क्षेत्रों में यात्रियों को रेलवे सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाती है।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार या जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाती है। यह घटना सोशल मीडिया पर कुछ क्षण की लोकप्रियता के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


