रेलवे ने मनाया ”सद्भावना दिवस”

12781
GM NCR Rajiv Chaudhary सदभावना शपथ दिलाते हुए

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी के सभी विभागों में ”सदभावना दिवस” मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर सहित सभी विभागाध्यक्षों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, अपने-अपने विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ”सदभावना दिवस” की शपथ दिलाई .
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित सद्भावना शपथ दिलायी।

👁 12.8K views
12.8K views
Click