रेलवे संघ का चुनाव संपन्न ग्यारह अक्टूबर को आएगा परिणाम

22873

डलमऊ रायबरेली – मान्यता प्राप्त रेलवे संघ चुनाव को लेकर दो दिनों तक चलने वाले मतदान के अंतिम दिन मतदान सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल मिश्रा व आर के पांडे मंडल महामंत्री की देखरेख में रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मताधिकार का प्रयोग किया डलमऊ रेलवे परिसर में हुए चुनाव में बुधवार को 330 मतों में से 297 लोगों ने मतदान किया इस चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं उत्तर रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मताधिकार का प्रयोग किया देव कुमार बाबू ने बताया कि 5 वर्षों में एक बार होने वाले चुनाव में यूनियन को मान्यता पाने के लिए 35 प्रतिशत मतों की आवश्यकता होती है ग्यारह अक्टूबर को परिणाम आने के बाद यूनियन का गठन किया जाएगा इस मौके पर देव कुमार बाबू राम शंकर सौरभ द्विवेदी समरजीत अमित सिंह शिवम दिनेश कुमार संदीप यादव शिवम कुमार राजेश कुमार अरविंद कुमार टाइगर ए के सिंह सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 22.9K views
22.9K views
Click