रोडवेज बस और लोडर भिड़ी, ड्राइवर समेत दो घायल

5658

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड ( महोबा )
कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के सुगिरा गांव के नाले के पास परिवहन निगम की बस और लोडर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे लोडर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर जाकर फस गया . उसमें सवार हरदयाल तथा ड्राइवर जय राम निवासी नगारा गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
झांसी से बांदा आ रही बांदा डिपो की परिवहन निगम की बस की टक्कर सुगिरा नाले के पास, कुलपहाड़ से पनवाड़ी की ओर जा रहे लोडर से हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर जाकर लटक गया और उसमें बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल वहां से गुजर रही उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ अब्दुल्लाह पर तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवाया नगारा निवासी ड्राइवर जय राम के सिर में गंभीर चोट लगी है वही हरदयाल का पैर फैक्चर हो गया कुलपहाड़ पुलिस द्वारा बस को थाने में रखवा लिया गया है पीड़ितों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है .

👁 5.7K views
5.7K views
Click