लंग्स कैंसर से जूझ रहे हैं संजय दत्त

21964

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लंग्स में कैंसर है और वो इसकी चौथी स्टेज पर हैं. संजय के कैंसर की खबर सामने आने के बाद उनकी आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय के कैंसर पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म के ट्रेलर को टाल दिया गया. फिल्म की टीम ने ये फैसला लिया.

पहले फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होना था लेकिन संजय ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वो कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. इसके बाद खबरें आने लगीं कि उन्हें कैंसर है. हालांकि उनके या उनके परिवार की तरफ से इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है. संजय ने सोशल मीडिया के जरिए केवल ये कहा है कि वो कुछ दिन के लिए छुट्टि पर हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए जल्द अमेरिका रवाना हो सकते हैं.

खुद किया ये ऐलान

संजय दत्त ने अपना बयान पोस्ट करते हुए लिखा, “हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं. मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हो और कुछ भी फालतू का अंदाजा ना लगाएं. आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा.”

👁 22K views
22K views
Click