ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को ठोंका, एक की मौत, एक जख्मी, ड्राइवर

17653

लालगंज, रायबरेली। मार्ग दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सको ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर निवासी अजय (18) पुत्र कमलेश सोनकर पड़ोस में ही रहने वाले सचिन के साथ बाइक से बेनी माधव गंज चौराहा आया था। जहां से रात लगभग 7:30 बजे लौटकर वह अपने घर वापस जा रहा था।

मत्तू का पुरवा गांव के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक चार भाई धर्मेंद्र, अर्जुन और करन में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 17.7K views
17.7K views
Click