लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक बना आग का गोला

2734

रायबरेली। बीती रात उस वक्त हड़का मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में थाना मिल एरिया क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनका नज़ारा प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई दिया।
धुएं और तेज आवाज़ों से हाईवे पर हड़कंप मच गया, वाहन चालकों में दहशत फैल गई। वो तो गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली
घटना की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और उसमें रखा सामान पूरी तरह स्वाहा हो गया। फिलहाल अभी यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि ट्रक में आखिर आज कैसे लगी फिलहाल शुरुआती जांच में कर सर्किट से ट्रक में आग लगने की बात कहीं जा रही है फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुट गई है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

2.7K views
Click