लड्डू में चर्बी मिलना यह अंतरराष्ट्रीय साजिश है,सनातन धर्म पर कुठाराघात–जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद

24997

अयोध्या ज्योतिष पीठाधीश्वर बद्रिकाश्रम हिमाचल के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा को लेकर पहुंचे अयोध्याधाम मीडिया से बातचीत  करते हुवे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज ने कहा कि ये यात्रा सक्ति संवृद्धि प्राप्त करने लिए और भगवान श्रीराम से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए है और उनके चरणों मे प्रार्थना करने  के लिए  है क्यो कि गऊ माता जिनके लिए उन्होंने अवतार लिया था आज वे खतरे में हैं।

उनकी हत्या किया जा रहा उनकी बोटी बोटी काटकर बेंचा जा रहा है तिरुपति बालाजी के मंदिर में चर्बी युक्त लड्डू का मामला सामने आया है इसकी  तत्काल जांच हों जो भी दोषी हो उसे फांसी पर लटकाया जाएं क्यो की यही लड्डू राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी बंटा था इसमें आसुँरी शक्तियों का प्रवेश हो गया यह बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गयी है सनातन धर्म पर कुठाराघात हुआ है भारत सरकार तत्काल इस मामले की जाँच कराकर कठोर कार्यवाही करें और गऊ माता को पशु न कहा जाए गऊ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 25K views
25K views
Click