लूट के अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्त, 4 देशी बम के साथ गिरफ्तार

21778

जनपद के थाना मान्धाता से उ0नि0 श्री सुधीर पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के तिराहे बैराज के पास से थाना स्थानीय के मु0अ0सं0- 173/22 धारा 392, 411 भादवि से सम्बन्धित 02 व्यक्ति, 01. मो0 मेराज पुत्र स्व0 हकीमउल्ला नि0 सुवंशा बाजार थाना फतनपुर जनपद प्रतागपढ़ व 02. मो0 सरताज पुत्र मो0 सुल्लन नि0 सुवंशा, नई कोट थाना फतनपुर जनपद प्रतागपढ़ को 02-02 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद देशी बम के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 202/22 व मु0अ0सं0 203/22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मो0 मेराज पुत्र स्व0 हकीमउल्ला नि0 सुवंशा बाजार थाना फतनपुर जनपद प्रतागपढ़।
  2. मो0 सरताज पुत्र मो0 सुल्लन नि0 सुवंशा, नई कोट थाना फतनपुर जनपद प्रतागपढ़।

बरामदगी- 04 अदद देशी बम।

पूछताछ का विवरण-
पुलिस द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यहां लूट की घटना करने आये थे, इससे पहले भी दिनांक 31.05.2022 को हम दोनों नें हरिहर रामपुर नहर कदम पुलिया के पास रात्रि लगभग 09.00 बजे 01 व्यक्ति से उसकी मोटर साइकिल लूटी थी और उसे छिपा दिये थे, फिर मोटर साइकिल को लेकर छोटी खरवई रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा कि मोटर साइकिल रेलवे ट्रैक में फँस गई इतने में मालगाड़ी के आ गई जिससे मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई । अभियुक्तों से पूछताछ में अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी हुई है जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार जांच की जा रही है।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री सुधीर पाण्डेय मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

👁 21.8K views
21.8K views
Click