लोकसभा चुनाव के आहट होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

11600

महोबा , चरखारी ब्लॉक के ग्राम सूपा में ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सुनील सेंगर ने कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क अभियान में तेजी लाने को कहा एवं समस्त लाभार्थियों को सरल अप के माध्यम से सत्यापन करना है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सेक्टर प्रभारियों को पन्ना प्रमुख सूचना प्रमुख पोलिंग एजेंट बनाने की  प्रक्रिया पूर्ण करनी है सभी कार्यकर्ताओं को आम जनमानस भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना है क्योंकि हमारी डबल इंजन की सरकार भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है।

यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है भारत माता की जय। भारत का अर्थ है अपना देश। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं।

एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना। यही है ‘ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील सेंगर, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मंडल मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवी सिंह राजावत, सेक्टर संयोजक सौरभ मिश्रा रामबाबू गुरुदेव देवेंद्र प्रजापति रानू सिंह चौहान कालीचरण दीक्षित सुरेंद्र त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.6K views
11.6K views
Click