लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

10973

महोबा , जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूर्ण कराने हेतु संबंधित प्रभारी अधिकारियों द्वारा उड़न दस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम, लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम एवम् आई.टी.टीम को  प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा समस्त टीमों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर मृत्युंजय मिश्रा सहित समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11K views
11K views
Click